फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली तारों के नीचे न बनाएं पंडाल, अग्निशमन का रखें इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एडीएम सहदेव मिश्र और एएसपी कालू सिंह ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं व आयोजन समितियों के साथ बैठक की। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए शासन के नए निर्देशों से अवगत कराया गया। कहा कि पंडाल का निर्माण किसी भी विद्युत तार के नीचे न कराया जाय। मूर्ति विसर्जन के समय भीड-भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक की व्यवस्था पहले ही से दुरूस्त कर लें।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि सभी एसडीएम अपने तहसील क्षेत्रों में सीओ के साथ पंडालों व मूर्ति विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को दूर करें। हिदायत भी दें कि भड़काऊ, गंदे स्लोगन, गाना, नारा आदि का प्रयोग न किया जाय। नवरात्र के समय होने वाले आयोजनों में धार्मिक स्थलों को ठीक कराने, बिजलीतार को सुव्यवस्थित करने, पानी टैंकर पहुंचाने, लाइट का प्रबंध करने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने पर बल दिया गया। कहा कि अग्नि शमन की व्यवस्था मजबूत तरीके से की जाय, ताकि किसी भी समस्या से बचा जा सके। बैठक में सीओ सिटी राहुल पांडेय सहित सभी एसडीएम व पुलिस अधिकारी, गणमान्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें