फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किसी से डरें नहीं, कोई धमकाए तो तुरंत पुलिस को बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की पिटाई के बाद चप्पल पर थूककर चटवाने की घटना का राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। शनिवार को आयाेग की सदस्य डाॅ अंजू बाला ने गांव पहुंचकर पीड़ित युवक से मुलाकात की। उससे घटना की जानकारी लेते हुए न्याय का भरोसा दिलाया। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। वहीं पीड़ित के घर पहुंचने के लिए उन्होंने नहर पर बांस से बले पुल पार किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीड़ित व उसके परिजनों से कहा कि किसी के डराने व धमकाने में नहीं आना है। आयोग व जिला प्रशासन आपके साथ है। किसी प्रकार की समस्या होने पर जिला प्रशासन व आयोग से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने पीड़ित से घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली तो पीड़ित ने संतोष व्यक्त किया। डॉ. अंजू बाला ने डीएम से कहा कि सरकार की ओर से जो भी सुविधाएं पीड़ित के लिए अनुमन्य हो, उसे लाभान्वित किया जाय। पीड़ित ने आवास के निर्माण में आ रही समस्या के बारे में बताया, जिसके समाधान के लिए डीएम को कहा गया। उसकी बहन का प्रवेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पिछड़े वंचित लोगों को योजनाओं का दिलाएं लाभ
सोनभद्र। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजू बाला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास परक योजनाओं की समीक्षा की। समाज के अति पिछड़े वंचित लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि समूह की महिलाओं व अन्य जरूरमंदों को स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाएं। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं से हर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने को कहा। कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि पीड़ित व्यक्तियों को समय से न्याय मिले। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की। इस मौके पर डीएम चंद्र विजय सिंह, एसपी डाॅ. यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम सदर निखिल यादव, राजेश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें