फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बूथ पर किसी का नाश्ता-भोजन न स्वीकार करें मतदान कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव को सकुशल कराने के लिए मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी. ने शनिवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने चुनाव की तैयारियों के बारे में जाना। हर बूथ पर पेयजल, छाया सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। कहा कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए हरसंभव प्रयास करें, जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने आरओ, एआरओ, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति, प्रशिक्षण, यातायात, ईंधन, रूट चार्ट संबंधित तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील बूथों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कराई जाय। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना के दिन निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारी किसी भी व्यक्ति की ओर से दिए गए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रशासन की ओर से जो भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, उसी को ग्रहण करें। डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम और सीओ अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित कराएं। मतदान के दिन किसी भी मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाय। बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, आशुतोष दुबे, भानू प्रताप सिंह, एएसपी टीएन त्रिपाठी, डीडीओ शेषनाथ चौहान, सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें