फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएम की पहल से वायु प्रदूषण मुक्त होगा जिले का खनन क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खनन क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए डीएम ने नई पहल की है। डीएमएफ फंड से वाटर स्प्रिंकलर एप्लीकेशन माउंटेड मशीन वाहन को खरीदा गया है। यह मशीन स्प्रिंकलर माध्यम से पानी का छिड़काव खनन क्षेत्रों में हर वक्त रहने वाले धूल-मिट्टी के गुबार से राहत दिलाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में इसकी शुरुआत कराई गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक डाॅ. अनिल कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से मशीन का शुभारंभ किया। डीएम ने इसकी खूबी बताते हुए कहा कि जिले में 04 वाटर स्प्रिंकलर एप्लीकेशन माउंटेड मशीन वाहन का क्रय किया गया है। यह खदानों से होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आवश्यकतानुसार क्षेत्रों में संचालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चोपन, ओबरा व डाला परिक्षेत्रों में खदानों से होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया, जो खनन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए एक कारगर योजना है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सोनभद्र, हरा सोनभद्र व स्वच्छ यूपी अभियान के तहत वायु प्रदूषण सुधार के लिए यह पहल की गई है। जनपद में कोयला के 15 क्षेत्र, डोलो स्टोन के 04 क्षेत्र, ग्रेनाइट के 03 क्षेत्र और सैंड स्टोन के 10 क्षेत्र हैं। इसमें विभिन्न संख्या में क्रशर प्लांट अवस्थित हैं। इन क्षेत्रों में वायु प्रदूषण अधिक है, जिस पर नियंत्रण के लिए वाटर स्प्रिंकलर एप्लीकेशन माउंटेड मशीन वाहन कारगर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें