फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरगी बालू साइड का डीएम, एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्घी तहसील मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर कनहर नदी के कोरगी बालू साइड पर वाहनों की लंबी कतार लगने की सूचना पर शनिवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव बालू साइड का औचक निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान विंढमगंज थानाध्यक्ष समेत संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग व ट्रकों की भीड़ किसी भी सूरत में ना लगे। इसके लिए कोरोना महामारी से संबंधित आदेशों का कड़ाई के साथ पालन करें। किसी भी दशा में दूसरे जिले से आने वाले ट्रकों को समूह में न रहने दिया जाए तथा ट्रकों के चालक व खलासी पर गहन निगरानी रखी जाय। बालू के ठेकेदार खनन साइड पर कोरोना वायरस से बचाव के संपूर्ण जिम्मेदारी के साथ-साथ सैनिटाइज करने की संपूर्ण व्यवस्था मुकम्मल की जाए। इस मौके पर खनन अधिकारी मोहम्मद महबूब, एसडीएम सुशील कुमार यादव, सीओ संजय वर्मा, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें