फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: थाना समाधान दिवस के लिए डीएम ने जारी किया रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश शासन की तरफ से दिए गए हैं। सभी थानों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्धारित थाना समाधान दिवस आयोजन पर संबंधित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस कर्मी तथा वन विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, नगरीय क्षेत्र के लिए नगर पालिका/नगर निकाय व ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित ब्लॉक के सक्षम अधिकारी/कार्मिक थाने पर उपस्थित रहेंगे।
थाने पर उपस्थित अधिकारी प्राप्त शिकायतों की विधिवत सुनवाई करेंगे और शिकायत की प्रकृति के अनुसार पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागीय कर्मियों को निर्देश दिये जाएंगे। निस्तारित प्रत्येक मामलों की प्रविष्टि जीडी में की जाएगी। ताकि भविष्य में उसी शिकायत के पुनः प्राप्त होने पर उक्त प्रविष्टि के आधार पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जिन प्रकरणों का निस्तारण थाना दिवस पर नहीं हो पाता है, उन प्रकरणों को अगले थाना दिवस पर डीएम एवं एसपी की उपस्थिति में प्रस्तुत किया जाएगा। थानाध्यक्ष बीट रजिस्टर भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित प्रकरणों को भी दो बजे के बाद टीम भेज कर निस्तारण करायेंगे।
कहा कि सभी एसडीएम तहसील क्षेत्र के समस्त गांवों में विवाद का चिह्नाकन कर लें तथा उन्हें समाधान दिवस, तहसील दिवस में उपस्थित संबंधित विभाग के साथ पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए शीघ्र निस्तारण करायेंगे।
प्रत्येक थाना दिवस पर एक राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों को पंजिका में अंकित किया जाएगा एवं निस्तारण के तिथि का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसकी समीक्षा अगले समाधान दिवस पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें