फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साइकिल वितरण स्थल व तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को डायट परिसर उरमौरा में चल रही साइकिल वितरण की तैयारियों का जायजा लिया। डायट परिसर में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड की तरफ से 16 मई को 1914 छात्राओं में साइकिल वितरित की जानी है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय सुबह नौ बजे से सभी छात्राएं उपस्थित हो जाएं। परिसर में कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं को व उनके अभिभावक के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी को डायट परिसर में पानी के टैंकर व साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर जाम आदि की समस्या न होने पाए, इसके लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें