लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुधवार को कोविड-19 एल-1 व एल-2 परिसर में समीक्षा बैठक करने के बाद परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश संबंधितों को दिये। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व कोरोना मरीजों की सेवा में लगे अधिकारियों व कार्मिकों को स्वयं के बचाव का होशियारी के साथ ख्याल रखना है। कार्मिक कोरोना योद्धा के रूप में फेसकवर/मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व बार-बार साबुन-पानी से हाथ धोने के साथ ही मानक के अनुरूप सेवा क्षेत्र में पीपीई किट का इस्तेमाल तत्परता से करें। मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बेहतर साफ-सफाई बनाये रखने व कोविड-19 के मानकों को पूरा करने के निर्देश सम्बन्धितों को दियें। इस दौरान सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमएस डॉ. बीपी गौतम, डीपीआरओ विशाल सिंह मौजूद रहे।