फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएम-एसपी ने घोरावल में सुनीं समस्याएं, संयुक्त टीम से निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। शनिवार को सभी थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। भूमि विवादों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए मौके पर जाकर जांच करने वाली संयुक्त टीम बनाने के निर्देश दिए गए। घोरावल थाने में जिलाधिकारी (डीएम) चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और फरियादियों को संतोषजनक समाधान प्रदान करें। इससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण संभव होगा। एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने भी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें