फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परसौना में राज्य विवि के लिए मंडलायुक्त ने तलाशी संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलस्तरीय राज्य विवि बनाने के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को घोरावल पहुंचे विंध्याचल मंडल के आयुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी ने तहसील क्षेत्र के परसौना गांव में राज्य विवि के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। वहां सुरक्षा, पेयजल, संपर्क मार्ग सहित अन्य बिंदुओं पर छानबीन के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही। इसके बाद कमिश्नर ने शिवद्वार मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल स्तर पर राज्य विवि का प्रस्ताव शासन की ओर से मांगा गया है। इसमें मिर्जापुर में बरकछा और सोनभद्र में घोरावल तहसील में परसौना गांव में दो स्थान पर भूमि चिह्नित की गई है। इसमें कुछ अन्य बिंदुओं पर शासन ने रिपोर्ट की अपेक्षा की है, जिसके लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया है। इसमें भूमि की स्थिति, तहसील और मुख्यालय से दूरी, पानी की उपलब्धता, सड़क की स्थिति आदि बिंदुओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके बाद आयुक्त शिवद्वार मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एडीएम को निर्देशित किया। बताया गया कि सीएसआर मद से शौचालय निर्माणाधीन है। इसके अलावा पर्यटन विभाग से भी विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय पांडेय, एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
मंडलायुक्त ने नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की। मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। नामांकन कक्ष, स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्ष को भी देखा। अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय को नालियों की साफ सफाई करने और बूथों पर सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। सीओ अमित कुमार ने फोर्स की उपलब्धता और शांति व्यवस्था के बारे में बताया। मंडलायुक्त ने एडीएम से अन्य निकायों की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें