फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिता की डांट से क्षुब्ध गायब बच्चे अपने ननिहाल में मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बुधवार को खैरटिया गांव से गायब हुए तीनों बच्चे बृहस्पतिवार को कोन थाना क्षेत्र के चकरिया गांव में अपने ननिहाल में मिले। ननिहाल वालों से सूचना मिलने पर घरवालों ने ओबरा पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

ओबरा थाना क्षेत्र के खैरटिया टोला निवासी राजकुमार ने तीन नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी ओबरा थाने में दर्ज कराई गई थी। थाने में दी तहरीर के मुताबिक़ उनका भतीजा विकास कुमार (10) पुत्र लोकनाथ हलवाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरटिया में कक्षा छह का छात्र है ,जो बुधवार की सुबह से ही लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित के मुताबिक़ उसके भतीजे विकास के साथ गांव के रहने वाले छात्र मनोज कुमार(12) पुत्र सुभाष चेरो और सुजीत कुमार (10) पुत्र महेंद्र भी बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए साथ निकले थे, मगर तीनों घर वापस नहीं लौटे। इस पर चिंतित परिजन दिनभर तीनों बच्चों की काफी खोजबीन किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह ओबरा थाने में तीनों बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। शाम को तीनों बच्चे कोन थाना अंतर्गत चकरिया अपने ननिहाल से बरामद कर लिए गये हैं। ओबरा प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि स्कूल नहीं जाने पर पिता की डांट से क्षुब्ध होकर तीनों बच्चे अपने ननिहाल चले गए थे। ननिहाल से इसकी सूचना ओबरा में परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें