फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला पंचायत बोर्ड ने पास किया 1.19 अरब का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में नए वित्तीय सत्र के लिए 1.19 अरब के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2022-23 के पुनरीक्षित बजट 1.20 अरब को भी स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान सदस्यों से विकास के विभिन्न प्रस्ताव भी लिए गए। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका सिंह पटेल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद बजट पर चर्चा शुरू की। एएमए प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में विभव एवं संपत्ति कर, हड्डी चमड़ा, लाइसेंस, काजी हाउस, खनन परिवहन शुल्क, तहबाजारी, किराया, संपत्ति से आय, वृक्षों की बिक्री से आय, ब्याज सहित अन्य मद व राजकीय अनुदान मिलाकर करीब एक अरब 20 करोड़ 96 लाख की आय हुई है। इसे विभिन्न मदों में खर्च किया गया है। वहीं इन्हीं स्रोतों से वर्ष 2022-23 में एक अरब 19 करोड़ रुपये की आय का अनुमान प्रस्तुत किया। सदस्यों ने ध्वनि मत से इसे मंजूरी प्रदान की। इस धनराशि से आगामी वित्तीय सत्र में कई कार्य कराए जाएंगे। एएमए ने बैठक में पिछले दो वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में करारोपण का भी ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान ग्रामीण अस्पतालों, पेयजल संकट, सड़क, नाली, पुलिया सहित अन्य तरह की समस्याओं को रखा। साथ ही निर्माण कार्य के लिए अपने प्रस्ताव भी सौंपे। बैठक में एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए हरिवंश, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, जयप्रकाश पांडेय, अरविंद कुमार, उत्तरा त्रिपाठी, शिवमंगल, उषा कुमारी, फूलरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें