फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत : 231 में से 42 कार्य निर्माणाधीन, बाकी हो चुके हैं पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत की निर्माण कार्य समिति की बैठक बृहस्पतिवार को सभापति मोहन कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पंचायत की तरफ से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें ठेकेदारों के पंजीयन एवं नवीनीकरण पर भी सदस्यों ने चर्चा की। अभियंता राजबली यादव ने बताया कि वर्ष 2023-24 के कुल 231 कार्यों में से 42 कार्य निर्माणाधीन हैं। शेष कार्य पूरे हो चुके हैं। वर्ष 2024-25 में कुल 68 ठेकेदारों का पंजीयन एवं नवीनीकरण किया गया है। सदस्यों ने अपनी समस्याओं का जिक्र करते हुए उसका निराकरण कराए जाने की मांग की। सभापति ने कहा कि निर्माण कार्य समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में कराई जाए। जल संचयन योजना के तहत बस्तियों में सोलर युक्त पंप लगवाए जाएं। चेकडैम का निर्माण कराया जाए। तालाबों के चारों तरफ इंटरलॉकिंग, खड़ंजा और लाइट की व्यवस्था सहित अन्य कार्य कराने पर सहमति बनीं। साथ ही शिकायतों का समय से निराकरण के लिए अवर अभियंता को निर्देशित किया। इस मौके पर जिप सदस्य अविनाश सिंह, राजाराम, जनकधारी सिंह, उषा देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें