दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उनके ही आवास पर नजरबंद कर दिया। इस बाबत महासचिव ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे दुद्धी जिला मुद्दा को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। उन्होंने सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस बाबत कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उन्हें पहले चेतावनी दी गई। इसके पश्चात शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें उनके ही आवास में नजर बंद किया गया है।