ग्रामीण बच्चों को सामग्री वितरित करते गायत्री परिवार के सदस्य।
- फोटो : SONBHADRA
ओबरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ओबरा व चोपन के सदस्यों के सहयोग से रविवार को रेणुकापार स्थित परासपानी गांव में आदिवासियों के गरीब बच्चों को वस्त्र सहित खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान नमकीन, बिस्कुट, टॉफी व कुरकुरे पाकर बच्चों का चेहरा खिल गया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने आदिवासियों के बच्चो की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बच्चों को खाने पीने के सामानों सहित कपड़ा, बिस्कुट, टॉफी, नमकीन व नगदी सहित कई वस्तुओं को वितरित किया। इस दौरान सदस्यों ने बताया कि अभाव ग्रस्त क्षेत्रो में जाक जरूरतमंदो की सेवाऱ् करना एक पूण्य कार्य है। कार्यक्रम में आरसी द्विवेदी, मनमोहन शुक्ला, धीरज अग्रहरि, महेश पांडेय, विवेक दुबे, कान्हा, ब्राह्मी, बैष्णवी सहित दर्जनों गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे।