फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 39 प्रार्थना पत्रों में नौ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आए 39 प्रार्थना पत्रों में सिर्फ नौ मामला निस्तारित हुआ। शेष 30 मामला निस्तारित करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन टीएन त्रिपाठी ने थाना पन्नूगंज में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सदर कोतवाली में सीओ राहुल पांडेय व कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने जनसमस्याएं सुनीं। यहां कुल 10 मामले आए, इसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मामलों का निस्तारण करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए।
जिससे कि फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया। जिले के सभी 22 थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 39 प्रार्थना पत्र आए। इसमें नौ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें