सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक निकायों में उपस्थित रहकर संबंधित निकाय के अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण कराया। सभी निकायों में आए कुल 14 मामले निस्तारित किए गए।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुई। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में एक, नगर पंचायत चोपन में दो, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में दो, नगर पंचायत दुद्धी में दो, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में एक मामले आए। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें रहीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी/अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है।