फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस में आए 13 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सभी नगर पंचायतों में सोमवार को जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी की उपस्थिति में कुल 13 मामले आए। सभी मामले मौके पर निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकरी विजय कुमार यादव ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का समाधान कराया। यहां कुल तीन मामले आए। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क गुरमा में एक, चोपन में दो, ओबरा में दो, डाला बाजार में एक और नगर पंचायत अनपरा में दो मामले आए। नगर पंचायत रेणुकूट, पिपरी और दुद्धी में एक भी मामला नहीं आया। इस तरह से कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका प्रमुखता के आधार पर निस्तारण जा रहा है। इसमें साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश से संबंधित रहे। नोडल अधिकारी/ईओ विजय कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयवद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें