फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा जली असक्त महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्र के महुआबारी गांव में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग से महिला जिंदा जल गई। चलने-फिरने में अशक्त महिला बाहर निकलने के लिए चीखती रही, लेकिन बचाव में लोगों के पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरसोती के महुआबारी टोला में कांतिराम का गांव के एक छोर पर आवास है। मंगलवार को घर में चूल्हे पर खाना बनाने के बाद बहू कुछ दूरी पर कपड़ा धोने चली गई। कांतिराम की पत्नी सुधरी देवी (45) चूल्हे के पास बैठी थी। बीमारी के कारण वह चलने-फिरने में असक्त है। अचानक चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। आसपास कोई मकान न होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। काफी देर बाद तेज धुंआ उठने पर लोगों की नजर पड़ी तो शोर-गुल मचाते हुए वह आग बुझाने के लिए दौड़े। सूचना पाकर एनटीपीसी रिहंद की सीआईएसएफ अग्निशमन इकाई ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, मगर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। अगलगी से घर में रखा कपड़ा, बिस्तर सहित गृहस्थी के अन्य सामान भी जल गए। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से आग लगने का अंदेशा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने हलका लेखपाल को सूचना देते हुए तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें