फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निदेशक ने सचिव को भेजा चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के चार्ज में कनिष्ठ सचिव को तैनाती देने पर निदेशक पंचायती राज प्रमोद उपाध्याय ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित सचिव का तबादला चंदौली कर दिया है। उधर निदेशक के पत्र के बाद सीनियर रहे अब्दुल रहमान को म्योरपुर से हटाकर चतरा का एडीओ पंचायत बनाया गया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व म्योरपुर इलाके के ग्रामीणों ने निदेशक को पत्र देकर आरोप लगाया था कि म्योरपुर विकास खंड में एडीओ पंचायत के पद पर आशुतोष श्रीवास्तव की तैनाती की गई है, जो काफी कनिष्ठ हैं। इनसे वरिष्ठ कई सचिव ब्लॉक में तैनात हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए निदेशक पंचायती राज ने डीपीआरओ से कार्रवाई कर आख्या मांगी थी। इस क्रम में डीपीआरओ ने म्योरपुर में तैनात अब्दुल रहमान को चतरा का एडीओ पंचायत बना दिया। विवादों से घिरे प्रभारी एडीओ आशुतोष श्रीवास्तव को शुक्रवार की देर रात निदेशक के तबादला आदेश पर चंदौली भेज दिया गया है। इससे म्योरपुर विकास खंड में एडीओ पंचायत का पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें