फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा मोड़ पर डीजल से भरा टैंकर पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अलसुबह खाईनुमा बनी पटरी पर एक डीजल भरा टैंकर पलट गया। जिससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना में चालक व खलासी दोनो बाल बाल बच गए। औड़ी से शक्तिनगर के बीच 18 किमी. फोरलेन निर्माण जारी है। सड़क की दोनो पटरी पर गहरी खोदाई कर छोड़ दिया गया है। मुख्य मार्ग पर तमाम जगह डेंजर जोन बन गये हैं। इन जगहों पर सुरक्षा पट्टी कार्यदायी संस्था द्वारा नही लगाये जाने से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। बुधवार की रात मुगलसराय डीपो से डीजल भरा टैंकर लेकर दुधीचुआ कोल परियोजना में आपूर्ति के लिए ले जा रहा था। गुरुवार की अल सुबह ग्राम परासी के समीप मुख्य मार्ग पर न सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में डीजल टैंकर खाईनुमा पटरी में जाकर पलट गया। वहां पानी भरा हुआ था। जिसमें टैंकर का डीजल गिरकर लबालब भर गया। सूचना पर पहुंची रेनुसागर पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण डिब्बे व बाल्टी में डीजल भरकर घर ले गये। जहां पर ग्रामीणों ने 25 से 30 रुपये लीटर डीजल का बिक्री किया। टैंकर पलटने से वहां कुछ देर तक जाम की स्थिति कायम रही। दो क्रेन के सहारे टैंकर को पटरी से उठाकर मुख्य मार्ग पर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें