फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जुड़िया गांव में डायरिया से तीन की मौत, 18 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया गांव में बुधवार को डायरिया का प्रकोप फैलने से 12 घंटे के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई और 18 लोगों के बीमार होने से स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन में हड़कंप मच गया। तीन लोगों की मौत होने की जानकारी होने पर बुधवार शाम घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. नरेंद्र सरोज के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और कैंप लगाकर मरीजों का उपचार कर दवाएं दी।
विज्ञापन

जुडिया गांव में उल्टी दस्त के कारण बबनी (60) पत्नी नखडू की बुधवार की भोर में चार बजे मौत हो गई। इसी गांव की वंदना (21) पत्नी बृजलाल की सुबह आठ बजे उल्टी दस्त के कारण मौत हो गई। वहीं करीब शाम चार बजे इसी गांव की नैना (10) पुत्री दुलारे की भी उल्टी दस्त के कारण मौत होने की सूचना है।
12 घंटे के अंदर उल्टी दस्त से मासूम सहित तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मामले की सूचना शाम पांच बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम अधीक्षक नरेंद्र सरोज की अगुवाई में गांव में पहुंचकर डायरिया पीडि़तों का उपचार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शांति (48) पत्नी वंशधारी, अंशिका(10) पुत्री विनोद, कृष्णा(14) पुत्र विनोद, वर्षा(6) पुत्री देवीचरण, जुगनू कुमार(8) पुत्र देवीचरण, मीना(16) पुत्री तौलन, शबनम(14) पुत्री नरेश, विकास(12) पुत्र राजू, संदीप(10) पुत्र केवल, देवी(22) पत्नी सुरेंद्र, बुधनी(68) पत्नी फग्गू, सुनीता(26) पत्नी अमर, सपना(9) पुत्री रामप्यारे, ऊषा(15) पुत्री भोला, सुनील(13) पुत्र दुलारे, पूजा(14) पुत्री विश्राम, फागू(60) पुत्र रती, प्रदीप(8) पुत्र केवल, देवीचरण(40) पुत्र जुने का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा वितरण एवं उपचार किया गया।
विज्ञापन

गांव में डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने बताया कि जुड़िया गांव में डायरिया की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। डायरिया प्रभावित मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया है। जो मरीज गंभीर है, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। गांव के लोगों को उबला हुआ पानी और ताजा भोजन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें