करमा विकास खंड के रानीतारा गांव में कुश्ती दंगल में जोर आजमाईश करते पहलवान।संवाद
- फोटो : SONBHADRA
करमा ब्लाक के रानीतारा गांव में मंगलवार को कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दूरदराज से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान अमरनाथ सिंह ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया।
मधुपुर, बनारस, हाजीपुर, सलाइयां, सुकृत, मिर्जापुर, जौनपुर के पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले हुए। बनारस के धीरज पहलवान ने मधुपुर के चंद्रशेखर को पटखनी देकर 15 हजार का इनामी कुश्ती मुकाबला जीत लिया। दंगल में ज्यादातर बड़े इनाम वाले मुकाबले बराबरी पर छूटे। रेफरी संतोष कुमार तिवारी रहे। संचालन राजकुमार यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. पन्नालाल, लक्ष्मण यादव, विजय यादव, सुरेश सिंह, मोहन यादव, राजकुमार, छोटेलाल विश्वकर्मा, राजपति, जितेंद्र यादव आदि रहे।