फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धनबाद मंडल को माल लदान और इससे प्राप्त आय दोनों में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
धनबाद मंडल के संसदीय समिति की बैठक में उप​स्थित जनप्रतिनि​धि और रेलवे के अ​धिकारी। स्रोत रेलवे 
विज्ञापन
सोनभद्र। धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल संसदीय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में धनबाद मंडल क्षेत्राधिकार के सांसद उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता सांसद विष्णु दयाल राम ने की। सांसदों ने जनहित के मुद्दों, रेल के सर्वांगीण विकास और यात्री सुविधाओं में वृद्धि के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया। बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने कहा कि धनबाद मंडल भारतीय रेल में माल लदान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्तमान वित्त वर्ष में भी धनबाद मंडल को माल लदान और इससे प्राप्त आय दोनों में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला है। यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और चोपन से भोपाल, धनबाद से पोत्तनूर, धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और धनबाद से भुवनेश्वर के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। कई ट्रेनों का ठहराव मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें