दुद्धी के शिवाजी तालाब पर राधा-कृष्ण के अभिषेक में श्रद्धालुओं ने लिया भाग-संवाद
दुद्धी। राधा रानी के जन्मोत्सव राधा अष्टमी पर शनिवार को शिवाजी तालाब परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। हरे कृष्ण प्रचार केंद्र विंढमगंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के अभिषेक में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत कथा, भजन-कीर्तन, राधा-कृष्ण का अभिषेक और प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम के दौरान हरे कृष्ण महामंत्र के सामूहिक संकीर्तन से शिवाजी तालाब परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में झूमते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं ने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठानों और संकीर्तन से पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में जयश्री फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि का सहयोग रहा।