फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समिति खाड़पाथर पूजा पांडाल की भव्य दुर्गा प्रतिमा।संवाद
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर के खाड़पाथर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष अष्टमी पर भव्य देवी जागरण का आयोजन हुआ। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर माहौल में माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। देवी जागरण में भक्ति गायक कृष्णा अजौरा की टीम ने आकर्षक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की। इसके बाद भक्ति गीतों का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात से लेकर सुबह तक चलता रहा। गायक दिनेश शर्मा ने ‘चलो बुलावा आया है’ वहीं अजय शंकर ने ‘माई के दरबार में’ गीत गाकर माता की महिमा का गुणगान किया। गायिका पार्वती ने ‘मां मुरादें पूरी कर दो’ गीत प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। वहीं कृष्णा अजौरा ने ‘दरबार गूंजता’ गीत गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में राजीव सिन्हा, भूपेंद्र सिंह, आशीष शुक्ला, गुड्डू यादव, पीयूष जायसवाल, भानु प्रताप सिंह, निखिल सिंह, ओम राय, पीयूष मौर्य, राहुल शर्मा, विमलेश कुमार, अजय जायसवाल, रूपेश जायसवाल, सनोज यादव, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें