फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ का भक्तों ने किया दूध से अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरैला महादेव मंदिर पर चल रहे श्री रूद्र महायज्ञ में सोमवार को भक्तगणों ने भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन और दूध से अभिषेक किए। यजमान भुवर, डा. कुसुमाकर श्रीवास्तव, मुन्नू सिंह, मोनू पांडेय आदि ने भगवान का शृंगार किया। श्रीराम कथा में काशी से आई कथावाचक विभा उपाध्याय ने केवट चरित्र की दिव्य कथा सुनाई। कहा कि भगवान राम ने समाज को यह संदेश दिया कि हम सब चारों वर्ग के लोग एक हैं। केवट को अपना मित्र बनाकर भगवान ने समाज को मानो यह शिक्षा दिया कि हम सबको बिरादरी नहीं देखना चाहिए। यदि अच्छा व्यक्ति है तो किसी को भी मित्र बनाया जा सकता है। यज्ञाचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज, ओमप्रकाश त्रिपाठी, श्याम बली पाठक, मानस हंस, राम आसरे चौबे, जयप्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें