फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हनुमान मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, सुंदरकांड पाठ में जुटे श्रद्धालु

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज संकट मोचन हनुमान मंदिर की सजी भव्य प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया गया। दर्शन-पूजन के लिए दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। मंदिर के संस्थापक रामजी मोदनवाल ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया जाता है। इसके बाद सुंदरकांड पाठ होता है, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते हैं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें