फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकली धन संग्रह जागरूकता यात्रा, समर्पण भाव से भक्तों ने किया दान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में श्रीराम जन्म भूमि धन संग्रह जागरुकता शोभा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज में धन संग्रह जागरूकता यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से समर्पण यात्रा का शुभारंभ संत ध्यानानंद के नेतृत्व में हुआ। जागरूकता यात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए। जागरूकता यात्रा राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक, महिला थाना, मेन चौक होते हुए पुन: रामलीला मैदान में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हुआ। श्रीराम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान के जिला संयोजक ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि जिले में 12 लाख घरों से घन संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। जागरूकता यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र शरण राय, पूर्व कोआपरेटिव चेयरमैन राजेंद्र पटेल, प्रदेश संयोजक सत्यप्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, रतनलाल गर्ग, श्याम राय, कौशल शर्मा, विमल अग्रवाल, हर्षवर्धन केसरवानी, पुष्पा सिंह, सरोज केसरी, मंजू गिरी, अनीता त्रिपाठी रूबी गुप्ता, महेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र शर्मा, दिलीप वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें