फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राजा परीक्षित के शाप और श्रीकृष्ण की महिमा का किया वर्णन

विज्ञापन
डोडहर गांव में कथा सुनाते नंद किशोर पांडेय। स्रोत : जागरूक पाठक 
विज्ञापन
बीजपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथाव्यास पंडित नंदकिशोर पांडेय ने राजा परीक्षित को शृंगी ऋषि की तरफ से दिए गए शाप और महर्षि विभांडक से जुड़ी पौराणिक कथाओं का विस्तार से वर्णन किया। कथा के दौरान महाभारत प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि धर्मयुद्ध से पूर्व अर्जुन और दुर्योधन दोनों भगवान श्रीकृष्ण के पास सहायता मांगने पहुंचे थे। भगवान श्रीकृष्ण ने दोनों को एक ओर अपनी नारायणी सेना और दूसरी ओर स्वयं को चुनने का विकल्प दिया। दुर्योधन ने नारायणी सेना को चुना, जबकि अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने साथ रखने का निर्णय लिया। कथा व्यास ने इस प्रसंग के माध्यम से बताया कि जीवन में धन-बल से अधिक भगवान का साथ और उन पर अटूट विश्वास महत्वपूर्ण है। धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्ची भक्ति है। कथा के बीच प्रस्तुत मधुर भजनों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में आशीष, प्रदीप, शशि, सीमा, ज्योति और निधि का विशेष योगदान रहा। कथा के मुख्य यजमान रुद्र देव दुबे एवं उनकी पत्नी राजकुमारी दुबे रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल, रामजी द्विवेदी, कृष्णकांति जायसवाल, सुभाष जायसवाल, रामहित गुप्ता, शिवकांति दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें