फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसर में खाली स्थानों पर विभागीय अधिकारी कराएं पौधरोपण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम बीएन सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पौधरोपण के लिए जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिए गए हैं, उसके अनुरूप पौधरोपण के लिए स्थल चिह्नित कर लें। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य का शत प्रतिशत रोपण सुनिश्चित कराया जाए। जिले में प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण व एनजीटी की तरफ से पारित आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को फलदार पौधों की आवश्यकता हो, वह वन विभाग को पौधों की संख्या उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग परिसर में खाली स्थानों पर पौधरोपण कराया जाए, जिससे निर्धारित पौधरोपण लक्ष्य को पूरा किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण व सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। सड़कों पर ओवरलोड कुड़ायुक्त वाहन जो कचरा सड़कों पर गिरा देते हैं, ऐसे वाहनों के विरूद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने में ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोन नदी के किनारे बसे गांवों में आर्गेनिक खेती करने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे कम पानी की लागत में अधिक उत्पादन हो सकें। इस मौके पर डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीएफओ राॅबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल, डीएफओ रेणुकूट कमल कुमार, एसडीओ शत्रुधन त्रिपाठी, एसडीओ ओबरा मयंक, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीआईओएस जयराम सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें