फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फिर तेजी से बढ़ने लगा डेंगू, म्योरपुर क्षेत्र में मिले चार मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर अंतर्गत मंगलवार को रेणुकूट, बीजपुर व बभनी के चैनपुर के चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टटी हुई है। ऐसी दशा में उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी में भर्ती कराए गए रामअवध प्रसाद (48), अंकित राय (34) निवासीगण रेणुकूट, रागिनी यादव (13) निवासी बीजपुर और राजकुमार (45) निवासी चैनपुर बभनी की प्रारंभिक जांच में डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। विविभिन्न स्थानों पर छिड़काव के साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों की काउंसलिंग कर उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। मलेरिया निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने बताया कि सभी डेंगू संक्रमित मरीजों का उपचार डेंगू वार्ड में भर्ती कर कराया जा रहा है। जिससे उनके संपर्क में दूसरा कोई न आ सके। उन्होंने बताया संभावित जगहों पर छिड़काव और बचाव का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें