सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में दुर्व्यवस्था को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी किए। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं है। डिजिटल एक्सरे साल भर से खराब है। लेकिन अभी तक नहीं बन सका है। दवा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। जिला अस्पताल में दुर्व्यवस्था के चलते मरीज प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे है। जनता से जुड़ी समस्याओं पर जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से लवकुश प्रजापति, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, मंदीप पटेल, अनिल विश्वकर्मा, राकेश भारती, सोनू यादव, मनीष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।