फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस का दाम बढ़ने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दाम और रसोई गैस के दाम में बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। हाल ही में रसोई गैस का दाम 15 रुपये बढ़ा दिया गया। जिले में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई है। डीजल के दाम में भी बढ़ोत्तरी जारी है। कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने पर महंगाई से निजात दिलाने का वादा किया था, लेकिन इस सरकार में महंगाई कम होने को कौन कहें महंगाई बढ़ती जा रही है। युवजन सभा के जिला सचिव जुनैद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, हिफाजत अली, निजाम, मोती कोल, राहुल पटेल, हैदर अहमद, संतोष मोदनवाल, विजय गुप्ता, सोनू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें