फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याप्त तमाम विसंगतियों के खिलाफ़ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखण्ड की तरह उत्तर प्रदेश में अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों/ कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करे। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का प्रांतीयकरण करने की मांग की। इससे शिक्षकों की राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्तता पर अंकुश लग सके। वहीं माध्यमिक स्कूलों के सभी शिक्षकों/कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने व डीआईओएस कार्यालय से शिक्षकों के कार्य समय पूर्ण करने की मांग किया। वहीं सिटीजन चार्टर की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर संतोष सिंह, अनिल तिवारी, सी.लाल, नवीन बिंद, विजय दुबे, बृजेश यादव, ललित मोहन, अमित सिंह, राहुल कुमार, नागेंद्र कुमार, संतोष तिवारी, मुन्ना लाल जायसवाल, अनेक बाबू साहू, सनोज चौहान, सत्य प्रकाश सिंह, कृष्ण कनौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें