बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव में महीने भर से खराब ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया है। इससे खफा होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत करने के बावजूद नहीं बदला गया।
प्रर्दशन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि महीने भर से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं चला। अंधेरे में रहने को ग्रामीण विवश हैं। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र नधिरा के अवर अभियंता महेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रर्दशन के दौरान फूलमती, अनीता, पानपती, सुकनी देवी, सुधरी, सरोज देवी, नैनादेवी ,सावित्री देवी, सविता देवी ,गुलाब, विजय कुमार, विवेकानंद, भोला, सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।