राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड नंबर चार कांशीराम आवास में बिजली विभाग के सब स्टेशन समीप क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि तत्काल सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। सभासद पप्पू शर्मा का कहना है कि कांशीराम आवास के बिजली सब स्टेशन के सामने सड़क पर गड्ढे बन गए हैं जिसमें पानी भर गया है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में राहुल, रामबाबू, राजेश पांडेय, गोलू, राम कुमार विश्वकर्मा, किशन कुमार, मीना देवी, धीरज, सोनू, मुन्ना ,सुशीला शामिल रहीं।