जिला को सूखा घोषिक कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : SONBHADRA
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के समक्ष सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र एडीएम को सौंपा।
पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जनपद में भाजपा के चार विधायक और राज्यसभा सांसद, निर्वाचित सांसद है, लेकिन कोई जनप्रतिनिधि किसानों के हक की बात सरकार के समक्ष नहीं उठा रहा है। जिले को 24 जुलाई तक हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सो रहीं है और किसान अपना एक, एक रुपये जुटाकर खाद बीज सोसाइटी से खरीदारी करता है, लेकिन आज इनकी आवाज को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया तक नहीं जा रहा है। कहा कि जनप्रतिनिधि अवैध खनन मे संलिप्त हैं, उन्हें किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। प्रदर्शन में रोहन पटेल, रसीद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा मोती कोल, राजकुमार सोनकर गोपाल गुप्ता हीरा सोनकर दीपक यादव, पंकज कुशवाहा, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।