सड़क का निर्माण कार्य कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सदर ब्लॉक के ग्राम बहुआरी टोला गौरा एवं बसौली के टोला दमाही के काफी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को सड़क बनवाने के संबंध में मांगपत्र सौंपा।
ग्रामीण कौशल्या, छोटेलाल, मिश्रीलाल, विश्वनाथ ,सीताराम, भगवान दास, देवमणि ,रामजनम, माधव ,सोनी देवी, सुरेश ,श्यामसदर ने कहा कि गांव में सम्पर्क मार्ग नहीं बनने से काफी समस्याओं का सामनास करना पड़ रहा है। गांव में जाने के लिए कुछ ही दूर तक सड़क बनी है। सड़क न बनने के कारण पगडंडी से आना जाना पड़ता है। इतना ही नहीं गंभीर मरीजों को लेने के लिए एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती है। मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में भी काफी परेशानी होती है।
आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा सड़क बनवाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। राजेश चौबे, राम लखन, सुरेश, देवमणि, विजय बहादुर, अशोक, रवि ,रामचंद्र, बुधिराम सुनीता नंदलाल संजय ने डीएम का अपनी समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाधान कराने की मांग की है।