फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर हो रहे कब्जे को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन के डाला चढ़ाई के रहवासियों ने सरकारी जमीन पर बने खड़ंजे पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डाला चढ़ाई के निवासी मंजू, अशोक ,संगीता, दिलीप, गिरी, कमला, श्यामा, पार्वती, रीना, सुनील, कांति, कमलावती, संगीता, सुनैना, प्रमिला, दुर्गा, रेनू देवी, सुरेश, सुधीर आदि ने बताया कि डाला चढ़ाई के समीप कुछ दबंगों ने कई वर्षों से बनाए गए सरकारी आठ फीट लंबे खड़ंजे पर कब्जा कर लिया है। इसका ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया तो वो उनके साथ गाली गलौज करते हैं। आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज भी दबंगों से मिले हैं। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें