फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रसवोत्तर केंद्र बंद करने का विरोध, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से नगर में राबर्ट्सगंज नगर में प्रसवोत्तर केंद्र शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर में सीएमओ कार्यालय के समीप ही नगरीय प्रसव केंद्र संचालित हो रहा था, जिसे कुछ दिनों पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बंद करा दिया गया। जिससे यहां प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल्द इस प्रसव केंद्र को संचालित करने की मांग की।
सपा के पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राबर्ट्सगंज नगर में एक सिटी अस्पताल की स्थापना की जाए, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा ने जनता से वादा किया था कि स्वास्थ्य व्यवस्था जनता को उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन सोनभद्र अति पिछड़ा क्षेत्र है। सिर्फ कागजों पर स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक है। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सोनी, विजय गुप्ता, लालती देवी, विष्णु पटेल, राकेश ख़रवार, मुन्ना कुशवाहा, अनिल व नौशाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें