उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी को ज्ञापन देते ओमर उमर वैश्य महासभा का प
- फोटो : SONBHADRA
ओमर उमर वैश्य को पिछड़ी जाति में शामिल करने के लिए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। घोरावल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार उमर ने बताया कि अखिल भारतीय ओमर उमर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी को इंदिरा भवन लखनऊ में आठ सूत्री मांग पत्र दिया। मांग पत्र में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े हुए ओमर उमर वैश्य समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए कार्यवाही करने की मांग की गई। अध्यक्ष ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महासभा अध्यक्ष रामप्रकाश ओमर, पूर्व महामंत्री धर्म प्रकाश गुप्त, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमरेश चंद्र रहे।