फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर्शियल माइनिंग नीति बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा बनाकर इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस से संबद्ध कोल श्रमिको ने खदान क्षेत्र स्थित टाइम आफिस पर गेट मिटिंग कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेेेेबाजी की। श्रमिक संगठनो ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा। एटक के अशोक दुबे, सीटू के पीएस पांडेय, इंटक के विरेंद्र सिंह विष्ट, ओपी मालवीय, एचएमएस के अशोक पांडेय ने सभी कोल परियोजनाओ का चक्रमण कर कोल श्रमिकों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि सरकार मजदूर हितो के विरोध में निर्णय में ले रही हैं। संयुक्त मोर्चा ने सरकार कोल इंडिया की निजी क्षेत्र की भागीदारी बंद करने की मांग की। कहा कि कामर्शियल माइनिंग की नीति बंद की नीति बंद की जानी चाहिए। साथ ही श्रम कानूनों में संशोधन वापस लिए जाने की मांग भी की। सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग करने के निर्णय को वापस लेने की मांग भी की। सभी कोल परियोजनाओ में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियो ने ज्ञापन सौंप विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें