फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से पहले सड़क से छुट्टा पशुओं को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्माण सेना ने बृहस्पतिवार को डाला बाजार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नवरात्र में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने बताया कि नगर में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण सड़क पर घूमते छुट्टा पशु बन रहे हैं। उन्हें पकड़कर पशु आश्रय स्थल भेजे जाने की जरूरत है। 26 सितंबर से ही नवरात्र आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही नगर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने लगेगी। बाजार में भीड़ होने पर सड़क के बीचों बीच व सर्विस लेन पर सोते छुट्टा पशुुओं के कारण हादसे का खतरा बढ़ जाएगा। महामंत्री अवनीश पांडेय व प्रशांत पाल ने बताया कि पिछले साल प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी हादसा हुआ था। ज्ञापन सौंपने वालों में अहमद हुसैन, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें