फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को नई शिक्षा नीति में जोड़ने की मांग, उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौपते ओबरा के विधायक संजीव गोंड़ व यो? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा विधायक संजीव गोंड एवं योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र सौंपा। पत्र के जरिए नई शिक्षा नीति प्रणाली के तहत योग विषय को एक स्वतंत्र विषय के रूप में यूजी से पीजी तक संचालित कराने की मांग की। इससे बच्चों को योग के विषय में वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी। उपमुख्यमंत्री से अपील किया कि योग स्वतंत्र एवं अनिवार्य विषय के साथ, योग को ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया जाए। कहा कि यूपी व केंद्र सरकार योग के क्षेत्र में नौकरी भी दिलाने का कार्य जनहित में जरूर करे। आचार्य अजय कुमार पाठक एवं ओबरा विधानसभा के विधायक संजीव गोंड ने कहा कि पूरे भारत में संचालित सभी शिक्षण संस्थान में संस्थागत और व्यक्तिगत रूप में नियुक्त शिक्षकों के जरिए विद्यार्थियों को योग के बारे में जागरूक करने की पहल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें