ओबरा। जिले आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रेलवे से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण लेकर प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन इंटक कार्यालय पर बैठक की। जिलाध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी आदिवासी क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि जोगीडीह रेलवे स्टेशन के आसपास हजारों की संख्या में बसे आदिवासी परिवारों को अपने गांव जाने-आने के लिए स्टेशन पर कोई रेलवे क्रॉसिंग की व्यवस्था आज तक नहीं दी गई। इस वजह से बच्चे रेलवे लाइन क्रॉस कर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। जोगीडीह स्टेशन के अलावा फफरा कुंड रेलवे स्टेशन के दक्षिणांचल क्षेत्र के आदिवासी कड़िया क्षेत्र में रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर रोजाना अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। साथ ही इस पूरे क्षेत्र में यात्री ट्रेनों के ठहराव की समस्या भी प्रमुख है। जिसे लेकर डीआरएम रेलवे को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है । बताया कि बैठक के दौरान मौजूद प्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान हेतु डीआरएम से तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की बैठक में प्रमुख रूप से इंटक के महासचिव शमीम अख्तर खान,लक्ष्मण यादव, सुनील भारती, रामविलास दुबे, सूबेदार सिंह गोंड, रविंद्र आदि उपस्थित रहे ।