फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को सौंपा ज्ञापन, सुविधा मुहैया कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । कोविड-19 ड्यूटी में लगे चिकित्सा एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को प्राप्त सुविधाएं न मिलने से उनमें आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि कोविड-19 में लगे चिकित्सा एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी में शासन से सुविधाएं देने का आदेश है इसके बावजूद जिला अस्पताल में सेवा देते समय प्रदत्त सुविधाओं का पालन नही हो रहा है। अवगत कराया कि 10 मई को जिला अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाया जा चुका है। चिकित्सालय के अधिकारियों द्वारा इसकी अनदेखी करते हुए पैरा मेडिकल स्टाफ से लगातार कोरोना संक्रमण के दौरान भी कार्य कराया जा रहा है। इस स्थिति में जिला चिकित्सालय का कोई भी स्टाफ व सहयोगी कार्य करते समय कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है तथा सुविधा न होने के कारण वह अपना कार्य करने के उपरांत अपने घर जाकर विश्राम करता है। इस तरह से उसके परिवार तथा पास पड़ोस के लोगों में भी कोरोना वायरस के फैलने का अंदेशा बढ़ जाता है। जबकि राज्यपाल ने चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ व सहयोगियों को 15 दिन परिवार से अलग रहने, खाने की व्यवस्था सहर्ष प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें