फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिंबर माह तक रोड टैक्स माफ किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्राइवेट बस आपरेटर्स कल्याण समिति सोनभद्र ने परिवहन आयुक्त पत्र प्रेषित करके एक अप्रैल से 30 सितंबर तक का रोड टैक्स माफ करने की मांग की है। परिवहन आयुक्त को पत्र प्रेषित करते हुए संगठन के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से यात्री वाहन व्यवसाय समाप्त हो गया है। महामारी की वेज से कोई भी पर्यटक गतिविधि नहीं हो रही ै न ही अभी आने वाले एक साल तक होगी। इस वजह से सभी प्रकार के पर्यटक वाहन व्यवसाय बंद है। सभी ने 30 सितंबर तक का रोड टैक्स माफ करने और आगे छ: महीने तक टैक्स 50 प्रतिशत करने की मांग की। सभी प्रकार के यात्री वाहनों की मासिक किश्तों का ब्याज सितंबर तक माफ किए जाने तथा खलियारी बर्दिया मार्ग पर अवैध संचालन बंद किए जाने की मांग की। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मुख्य रूप से रमेश पाठक, जयप्रकाश तिवारी, सकिल खां, जयप्रकाश सिंह, रमा त्रिपाठी, विकास चंद्र चौबे, दिनेश चंद्र शुक्ला, विजय, प्रमोद कुमार, शाहबान, ओमप्रकाश आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें