फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: होम्योपैथिक अस्पताल खोलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर नगर तीन महत्वपूर्ण जनपदों प्रयागराज, जौनपुर व प्रतापगढ़ के मध्य स्थित है। यह नगर पालिका है तथा औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया भी इसके सन्निकट है। ऐसे में होम्योपैथिक अस्पताल न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होम्योपैथिक का इलाज सस्ता और बिना साइड इफेक्ट वाला होता है। सर्दी-जुकाम, एनर्जी, त्वचा रोग और पुराने दर्द जैसी बीमारियों में लोग होम्योपैथी पर भरोसा करते हैं लेकिन अस्पताल न होने से मरीजों को 50 किलोमीटर जौनपुर व प्रयागराज जाना पड़ता है।इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इसमें गरीब मरीज तो इलाज ही नहीं करा पाते। सामाजिक कार्यकर्ताओं में इंजीनियर व सभासद उमाशंकर गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, योगेश कुमार गुप्त, नवल किशोर गुप्त आदि लोगों ने जिला प्रशासन से यहां पर होम्योपैथिक अस्पताल खोलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें