नगर के प्रमुख अनपरा बाजार में धीमी रफ्तार से बन रहे डिवाइडर को लेकर श्री महावीरी शोभायात्रा समिति ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया है। पत्र के माध्यम से समिति के अध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से बाजार के बीच डिवाइडर बनवाया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार धीमी रफ्तार से कार्य कर रहा है। इस कारण व्यापारियों और ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है। 10 मार्च को नगर का सबसे बड़ा महोत्सव महावीरी झंडा शोभायात्रा निकलना है। इसमें दर्जनों झांकियों के साथ हजारों लोग शामिल होते हैं। धीमी रफ्तार से कार्य होने के कारण मार्च से पहले कार्य पूरा होने की उम्मीद नहीं लग रही है। समिति ने मार्च से पहले कार्य पूर्ण करने की मांग की है।